मुख्य बातें

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 एकड़ गेहूं जलकर राख: पानीपत में लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, किसान को लाखों का नुकसान – Samalkha News

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 एकड़ गेहूं जलकर राख:  पानीपत में लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, किसान को लाखों का नुकसान – Samalkha News

पानीपत जिले के समालखा खंड के गांव गढ़ी केवल में जौरासी रोड पर बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में ग्रामीण राजेंद्र की 5 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल में से लगभग 3 एकड़ हिस्सा जलकर राख हो गया। अनुमान है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में मदद की। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ग्रामीणों ने बताया कि यह हादसा आसपास के खेतों में बिजली के तारों की खराब स्थिति के कारण हुआ। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। प्रशासन की लोगों से अपील फायर ब्रिगेड इंचार्ज जितेंद्र बेनिवाल ने लोगों से अपील की है कि वे खड़ी फसल के पास आग न जलाएं और खेतों में बीड़ी-सिगरेट आदि का सेवन न करें। उन्होंने सभी से सावधानी बरतने का आग्रह किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *