जिले में तेज रफ्तार वाहनों से हादसे नहीं रूक रहे। जिले में करीब पौने तीन महीने के भीतर तेजरफ्तार वाहनों की स्पीड के चलते हुए हादसे में 14वीं जान चली गई। अब माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार के हिट करने से स्कूटी सवार की व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सोमराज (60) निवासी माधोपुर कुलियां का रहने वाला था। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद चालक ने मौके से कार भगाने की पूरी कोशिश की। स्थानीय लोगों ने पीछा कर कुछ दूरी पर जाकर कार पकड़ी। लेकिन, चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। सुजानपुर पुलिस ने कार व स्कूटी कब्जे में लेकर कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरिया बांधने का काम करता था सोमराज
यह हादसा बीती देर शाम का है। सिविल अस्पताल में पहुंचे कजन भाई अविनाश ने बताया कि माधोपुर कुलियां में रहने वाला उसकी मासी का बेटा सोमराज सरिया बांधने का काम करता था। बीती शाम को सोमराज काम से छुट्टी करने के बाद स्कूटी पर घर वापिस लौट रहा था।
माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास मोड़ काटते वक्त तेज रफ्तार आई कार ने स्कूटी को हिट कर दिया। जिससे स्कूटी सवार सोमराज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल सोमराज को मलिकपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज सवेरे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती घायल सोमराज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिर पर आई गंभीर चोट
मृतक के बेटे हरीश कुमार ने बताया कि हादसे में उसके पिता के सिर पर गंभीर चोट आई थी। कार चालक हादसे के बाद वहां से चला गया। पिता की गंभीर हालत देख राहगीरों की मदद से उन्हें लेकर मलिकपुर के निजी अस्पताल में ले गया। जहां आज उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
हादसे में सोमराज की मौत को लेकर इलाके में शोक की लहर फैल गई। सोमराज की 2 बेटियां व एक बेटा है। इधर सुजानपुर पुलिस ने मृतक व्यक्ति के परिवार के बयान पर कार्रवाई कर सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं, कार चालक गुरदासपुर निवासी विवेक पर मामला दर्ज किया गया है।
Source link
