मुख्य बातें

करौंदी में पहली बार रामलीला का मंचन: शिक्षक-छात्र ने निभाया परशुराम-लक्ष्मण का किरदार; आज राम-सीता विवाह का मंचन – Dindori News




डिंडोरी जिले की शहपुरा तहसील के करौंदी गांव में पहली बार स्थानीय कलाकारों की ओर से राम लीला का मंचन किया जा रहा है। गुरुवार शाम सीता स्वयंवर का मंचन हुआ, जिसमें एक शिक्षक और छात्र के संवाद ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। संस्कार राम लीला समिति के अध्यक्ष टेकेश्वर साहू ने बताया कि गांव के तीस कलाकार इस मंचन में हिस्सा ले रहे हैं। करौंदी हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक टंकेश्वर दुबे परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उत्कृष्ट विद्यालय का ग्यारहवीं का छात्र लक्ष्मण का किरदार अदा कर रहा है। अन्य प्रमुख किरदारों में अनिल बर्मन रावण, रोजगार सहायक मनीष साहू जनक, शिव सुमन साहू दशरथ और भीम शंकर साहू जोकर की भूमिका में हैं। युवाओं को जोड़ने रामलीला मंचन का अनूठा प्रयास शासकीय हिंदी शिक्षक टंकेश्वर दुबे ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में युवा पीढ़ी मोबाइल पर अधिक निर्भर है। ऐसे में सनातन धर्म से नई पीढ़ी को जोड़ने और उन्हें एकजुट करने के उद्देश्य से गांव के टेकेश्वर साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने राम लीला मंचन का विचार किया, जिस पर वह भी सहमत हो गए। यह राम लीला मंचन गांव में स्थानीय कलाकारों की ओर से एक बार फिर किया जा रहा है। आज शुक्रवार को राम-सीता विवाह का मंचन होना निर्धारित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *