मुख्य बातें

किसानों के लाइसेंस रिन्यू मुद्दे पर लोकभवन पहुंची INLD: अभय बोले- सीएम सैनी ने की वादाखिलाफी; MSP देने से पीछे हट रही सरकार – Haryana News

किसानों के लाइसेंस रिन्यू मुद्दे पर लोकभवन पहुंची INLD:  अभय बोले- सीएम सैनी ने की वादाखिलाफी; MSP देने से पीछे हट रही सरकार – Haryana News


चंडीगढ़24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को लेकर लोकभवन जाते हुए विधायक अर्जुन चौटाला।

हरियाणा के किसानों के लाइसेंस रिन्यू नहीं होने के मुद्दे को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) सूबे के लोकभवन पहुंच गई है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में किसानों के मुद्दों को लेकर इनेलो प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल असीम घोष को अपना ज्ञापन सौंपा। उनके साथ पार्टी के दोनों विधायक आदित्य देवीलाल, अर्जुन चौटाला भी पहुंचे।

अभय चौटाला ने कहा, इनेलो के एक प्रतिनिधि मंडल ने किसान हित में लाइसेंस रिन्यू करने के मुद्दे को लेकर 12 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की थी। सीएम ने किसान हित में लाइसेंस रिन्यू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मुख्यमंत्री ने वादाखिलाफी करते हुए आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है, किसानों के हित के लिए इनेलो बड़ा ऐलान करेगी।

चंडीगढ़ में अभय सिंह चौटाला ने प्रेसवार्ता के दौरान भी किसानों के मुद्दे को उठाया था। फाइल फोटो

चंडीगढ़ में अभय सिंह चौटाला ने प्रेसवार्ता के दौरान भी किसानों के मुद्दे को उठाया था। फाइल फोटो

MSP ने देना पड़े, इसलिए ऐसा कर रही सरकार

अभय सिंह बोले, सरकार को किसानों को एमएसपी न देना पड़े, इसलिए लाइसेंस रिन्यू नहीं कर रही है। सरकार की नियत में खोट है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बड़े कदम का ऐलान भी करेंगे।

लोकभवन पहुंचने वालों में इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो संपत सिंह, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, पूर्व मंत्री एवं पार्लियामेंट अफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, सदस्य राधेश्याम शर्मा और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप समेत वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

किसान कष्ट निवारण केंद्र बनाएगी इनेलो

अभय सिंह चौटाला ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इनेलो पार्टी द्वारा जिलों में किसान कष्ट निवारण केंद्र बनाए जाएंगे। पार्टी पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

हरियाणा की मंडियों की फसल को रखने की क्षमता कम है। ज्यादा धान आने पर अनाज सड़कों पर बिखरा रहता है, फसल उठान में भी देरी होती है। जिसके कारण किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *