मुख्य बातें

जयपुर में पावर-बाइक सवार तीन मेडिकल स्टूडेंट कार से भिड़े: अचानक ब्रेक लगाने से हादसा; देर रात कॉलेज से घूमने निकले थे – Jaipur News

जयपुर में पावर-बाइक सवार तीन मेडिकल स्टूडेंट कार से भिड़े:  अचानक ब्रेक लगाने से हादसा; देर रात कॉलेज से घूमने निकले थे – Jaipur News

जयपुर में पावर बाइक सवार तीन मेडिकल स्टूडेंट आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से भिड़ गई। इस रोड एक्सीडेंट में तीनों स्टूडेंट्स घायल हो गए। तीनों स्टूडेंट्स बाइक से शनिवार देर रात कॉलेज से जवाहर सर्किल जाने के लिए निकले थे। आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक पीछे से जा घुसी। घायल तीनों स्टूडेंट्स का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया- हादसा शनिवार रात करीब 1:30 बजे जीटी पुलिया के पास हुआ। SMS मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के स्टूडेंट्स समर, सुनील और देवांक पावर बाइक पर सवार होकर एसएमएस कॉलेज से जवाहर सर्किल की ओर जा रहे थे। जेएलएन मार्ग पर जीटी पुलिया के पास आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे बाइक सवार तीनों स्टूडेंट्स कार में जा घुसे। राहगीरों और पुलिस की मदद से तीनों घायल छात्रों को तुरंत एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
एक स्टूडेंट की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती तीनों में से समर की हालत ज्यादा गंभीर है। उसका इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है। दूसरे छात्र सुनील की हालत भी नाजुक बताई जा रही है, जबकि देवांक की स्थिति स्थिर है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में चिकित्सकों की विशेष टीम तीनों के इलाज में लगी हुई है। टीम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. राजेंद्र मांडिया, न्यूरोसर्जरी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. अचल शर्मा समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। मामले में पुलिस ने घायलों से जानकारी जुटाकर क्षतिग्रस्त बाइक को थाने में खड़ा करवाकर कार की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *