मुख्य बातें

जमुई में स्कूल वाहन चोरी की कोशिश नाकाम: बैटरी-कागजात लेकर हुए फरार, CCTV में कैद हुई वारदात – Jamui News

जमुई में स्कूल वाहन चोरी की कोशिश नाकाम:  बैटरी-कागजात लेकर हुए फरार, CCTV में कैद हुई वारदात – Jamui News

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र की पाटलिपुत्र कॉलोनी में चोरों ने एक निजी स्कूल के वाहन को निशाना बनाया। सोमवार देर रात तीन बाइक सवार चोर कॉलोनी स्थित एक स्कूल परिसर के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी मैजिक वाहन को चुराने का प्रयास किया। हालांकि, वे वाहन को स्टार्ट कर ले जाने में सफल नहीं हो सके। वाहन चोरी में असफल रहने पर चोरों ने गाड़ी में लगी बैटरी, आवश्यक कागजात और अन्य सामान चुरा लिए। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। CCTV में कैद हुई वारदात यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीनों चोर सुनियोजित तरीके से चोरी की कोशिश करते दिख रहे हैं। घटना के बाद स्कूल संचालक उमाशंकर कुमार सिंह ने टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। वाहन चोर गिरोहों के सदस्य गिरफ्तार जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया है। पुलिस ने हाल के दिनों में कुछ वाहन चोर गिरोहों के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद चोर लगातार नई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *