गर्मी बढ़ने के साथ ही मरवाही वनमंडल के जंगलों में भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज वनमंडल के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर आग देखी गई। गौरेला रेंज के छिंदपानी, बेंद्रापानी, पंडरीपानी, साल्हेघोरी और डाहीबहरा के पहाड़ी क्षेत्रों में दर्जनों स्थानों पर आग की लपटें दिखाई दीं। छिंदपानी पहाड़ के ऊपर से पूरे जंगल में आग और धुएं का गुबार नजर आ रहा था। इस भीषण आग से छोटे पौधों और वन्य जीवों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। विभाग का दावा हर गांव में फायर वाचर, चौकीदार हालांकि, इतनी भीषण आग के बावजूद वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं दिखा। विभाग का दावा है कि हर गांव में फायर वाचर और चौकीदार तैनात किए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। स्थिति नियंत्रण में है:डीएफओ वही मरवाही वन मंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने कहा कि आग लगने की घटनाएं आ रही है पर स्थिति नियंत्रण में है और सतत निगरानी कर रहे हैं। जंगलों को आग से बचाने के लिए फायर वाचरों को तैनात किया जाता है और आग बुझाने के लिए ब्लोअर जैसे संसाधन भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
Source link
