मुख्य बातें

अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई: वैशाली नगर में बाउंड्रीवाल तोड़ी, मुरूम डालकर प्लॉट काटे जा रहे थे, निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री जब्त – durg-bhilai News

अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई:  वैशाली नगर में बाउंड्रीवाल तोड़ी, मुरूम डालकर प्लॉट काटे जा रहे थे, निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री जब्त – durg-bhilai News

भिलाई में अवैध प्लाटिंग और कब्जे को रोकने के लिए नगर पालिक निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को वैशाली नगर इलाके में निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। यह कार्रवाई जोन-2 के तहत वार्ड क्रमांक 20, बाबादीप सिंह नगर क्षेत्र में की गई। निगम को इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मिली थी। सूचना मिलने के बाद निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर राजस्व विभाग और बेदखली टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि खाली जमीन पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से बाउण्ड्रीवाल बनाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। कार्रवाई से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- काटे जा रहे थे छोटे-छोटे प्लाट मौके पर यह भी देखा गया कि जमीन पर मुरूम डालकर छोटे-छोटे प्लॉट काटे गए थे। इन प्लॉटों को लोगों को बेचा भी जा रहा था। निगम अधिकारियों के अनुसार इस तरह की प्लाटिंग पूरी तरह अवैध है। स्थिति को देखते हुए निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। जेसीबी मशीन की मदद से पूरी बाउण्ड्रीवाल को गिरा दिया गया। इसके साथ ही वहां रखी गई निर्माण सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बिना अनुमति प्लाटिंग कर बेच रहे थे जमीन निगम के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू का कहना है कि शहर में अवैध प्लाटिंग की लगातार शिकायतें मिल रही है। इसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि कई लोग बिना अनुमति के जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर बेच देते हैं, जिससे खरीदारों को बाद में परेशानी होती है। निगम ने शहर के लोगों से भी अपील की है कि वे जमीन खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें। बिना वैध कागज देखे किसी भी प्लॉट या जमीन की खरीद-फरोख्त न करें। अगर कहीं भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी जानकारी तुरंत निगम को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *