मुख्य बातें

CM-DGP से मिलने पहुंचे जींद के भट्‌ठा संचालक: लॉरेंस गैंग ने मांगी ₹2 करोड़ फिरौती, वॉट्सएप नंबर से की कॉल – Panchkula News

CM-DGP से मिलने पहुंचे जींद के भट्‌ठा संचालक:  लॉरेंस गैंग ने मांगी ₹2 करोड़ फिरौती, वॉट्सएप नंबर से की कॉल – Panchkula News

हरियाणा के जींद शहर से भट्‌ठा संचालक सीएम नायब सैनी व डीपीजी अजय सिंघल से मिलने के लिए पहुंचे। भट्‌ठा संचालकों ने सीएम व डीजीपी को बताया कि लॉरेंस गैंग के नाम पर व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। 24 मार्च को जींद के ओम भट्‌ठा संचालक अनूप से 2 करोड़ रुपए की कॉल आई है। जींद के जुलाना में भट्‌ठा चलाने वाले रोहतक के टिटौली गांव के अनूप सिंह ने बताया कि 24 मार्च को उसके पास 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की कॉल आई। फिर उसी दिन रात करीब 9 बजे उसी नंबर से दोबारा वॉट्सएप कॉल आई। आरोपी ने फिर से फिरौती की मांग दोहराई और कहा कि लॉरेंस गैंग से रणदीप मलिक बोल रहा हूं, जल्द से जल्द पैसे का इंतजाम करने को कहा। परिवार में डर का माहौल लगातार मिल रही धमकियों के कारण भट्ठा संचालक और उनके परिवार में डर का माहौल है। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से कॉल आई है, उसकी जांच शुरू कर दी है। सीएम व डीपीजी से मिला आश्वासन रोहतक व जींद से आए भट्‌ठा मालिकों व आढतियों ने सीएम से मुलाकात के बाद बताया कि सीएम ने डीजीपी से मिलने के लिए कहा था। जिसके बाद वे डीजीपी से मिलने के लिए पहुंचे। डीजीपी ने जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि व्यापारियों के साथ इस प्रकार की धमकियों की कॉल अब नहीं आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *