मुख्य बातें

धमतरी में संतान के लिए पत्नी की हत्या, पति-सास गिरफ्तार: 4 साल से विवाद के बाद पति ने गला घोंटकर की हत्या, आरोपियों को भेजा रिमांड पर – Dhamtari News

धमतरी में संतान के लिए पत्नी की हत्या, पति-सास गिरफ्तार:  4 साल से विवाद के बाद पति ने गला घोंटकर की हत्या, आरोपियों को भेजा रिमांड पर – Dhamtari News

धमतरी में संतान न होने के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति चंद्रशेखर यादव और उसकी मां रीना बाई यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना धमतरी जिले के बड़े करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी में हुई। पुलिस को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर निशान पाए गए, जिससे मामला संदेहास्पद हो गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी और गहनता से जांच में जुटी थी। गुस्से में आकर रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया मृतिका की पहचान 26 वर्षीय सोमबाई यादव के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले गरियाबंद से हुई थी। जानकारी के अनुसार, सोमबाई का अपने पति चंद्रशेखर यादव (26) के साथ संतान न होने को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी बात पर पति उसे ताना मारता था। एक विवाद के दौरान चंद्रशेखर ने गुस्से में आकर रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई काले रंग की रस्सी जब्त कर ली है। सास ने किया पुलिस को गुमराह जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी चंद्रशेखर की मां रीना बाई यादव (46) ने घटना की सच्चाई छिपाने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि मृतिका की मौत सीने में दर्द के कारण हुई थी। पुलिस ने रीना बाई यादव के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों, चंद्रशेखर यादव और रीना बाई यादव, को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वे ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड के निवासी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *