मुख्य बातें

बस्ती में चाचा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा – Basti News

बस्ती में चाचा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा – Basti News

बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के कुरथिया गांव में चाचा की हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय प्रकाश पाण्डेय और पुलिस टीम हत्या के इस मुकदमे में वांछित अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और ग्राम कुर्थिया निवासी 20 वर्षीय मो. रिजवान को बस्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सोनहा थाने में अपने सगे चाचा की हत्या का मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अभिलेखों के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी सोनहा थाने में मारपीट, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक जय शंकर पाण्डेय और आरक्षी बसंत गौड़ शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *