मुख्य बातें

हनुमान जी की शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से निकली: शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी रहे तैनात, महिलाएं हाथों में झंडे लेकर निकली – Bharatpur News

हनुमान जी की शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से निकली:  शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी रहे तैनात, महिलाएं हाथों में झंडे लेकर निकली – Bharatpur News

हनुमान जयंती पर भरतपुर में शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होकर निकलेगी। सुरक्षा दृष्टि से शोभायात्रा के रूट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शोभायात्रा में करीब 7 झांकियां शामिल की गई हैं। शोभायात्रा में महिलाएं हाथों में झंडे लेकर चल रहीं हैं। हनुमान जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ चिंताहरण हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश मित्तल ने बताया कि समिति की तरफ से पिछले 30 साल से हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस बार हनुमान जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 31 मार्च को सुंदरकांड का पाठ हुआ। दूसरे दिन मंदिर पर दीपदान किया गया। शहर के मुख्य बाजारों से निकलेगी शोभायात्रा आज आखिरी दिन शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा शहर के बदन सिंह स्कूल से शुरू हुई है। जिसके बाद बिजली घर, चौबुर्जा, गंगा मंदिर, लक्ष्मण मंदिर बासन गेट होते हुए पाईबाग गीता मंदिर पर शोभायात्रा का समापन होगा। हर समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल होते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *