मुख्य बातें

राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: अलवर समेत 5 जिलों में बरसात, ओले भी गिरे; जैसलमेर सबसे गर्म रहा – Jaipur News

राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:  अलवर समेत 5 जिलों में बरसात, ओले भी गिरे; जैसलमेर सबसे गर्म रहा – Jaipur News

राजस्थान में आज (शुक्रवार) 6 जिलों (भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अलवर) में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार (7 मई) को भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में बादल छाने, आंधी चलने के साथ ही हल्की बारिश और ओले गिरे। अलवर, टोंक और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। ओले भी गिरे। दौसा और सवाई माधोपुर में भी बारिश हुई। दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी तेज हो गई है। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जैसलमेर में गुरुवार सबसे ज्यादा गर्मी रही। राजस्थान में मौसम की 2 तस्वीरें… ये शहर सबसे गर्म रहे… इन शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, सीकर, उदयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ के एरिया में गर्मी सामान्य से थोड़ी कम रही। इन शहरों में गुरुवार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, फलोदी में तेज गर्मी रही। इन शहरों का अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.2, फलोदी में 43.6, बीकानेर में 43, नागौर में 42.2, चित्तौड़गढ़ में 42, जोधपुर में 41.9, कोटा में 41.2, लूणकरणसर में 41.4, दौसा में 40.2, चूरू में 40.8 और श्रीगंगानगर, जालौर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में गुरुवार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन हीटवेव से राहत रही। टोंक में ओले गिरे पूर्वी राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली के एरिया में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बादल छाने के साथ आंधी चली और कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। टोंक एरिया में कुछ जगहों पर दिन में ओले गिरे। वनस्थली (टोंक) में 4MM पानी बरसा। सबसे ज्यादा बरसात दौसा में 14.2MM हुई। कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन पूर्वी ​जिलों में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है, जबकि पश्चिमी जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के साथ हीटवेव का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है। अब जानते हैं प्रमुख शहरों के मौसम का हाल… जयपुर : देर शाम चली आंधी, बादल छाए जयपुर में तापमान में करीब 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। गुरुवार दिनभर आसमान साफ रहने से धूप तेज रही और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर गर्मी के बाद देर शाम को मौसम में बदलाव हुआ। बादल छाए और कुछ इलाकों में धूलभरी हवा चलने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उदयपुर : गर्म हवा ने झुलसाया उदयपुर में गर्मी फिर तेज हो गई है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.3, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके मुकाबले एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। तापमान में एक ही दिन में करीब 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी से दिन में गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। रात के तापमान में भी करीब 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होने से लोगों को सुबह और देर रात में भी गर्मी महसूस हुई। कोटा : बारिश के बाद उमस ने किया परेशान कोटा में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई और लोग गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते दिखे। शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे बाद मौसम फिर साफ हो गया और दोबारा धूप निकल आई। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। अजमेर : अगले दो दिन आंधी-बारिश की संभावना अजमेर सहित जिले भर में गर्मी अब फिर से बढ़ने लगी है। शाम व सुबह के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक आंधी-बारिश की सम्भावना है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। 8 मई तक संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की अधिक संभावना है। अलवर : अचानक बदला मौसम, ओले गिरे अलवर जिले में गुरुवार दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया। घने बादल छाने के साथ ही शहर और आस-पास बूंदाबांदी हुई। दोपहर तक तेज गर्मी और उमस रही। हालांकि अलवर में पिछले सात दिनों से लागतार मौसम बदलता रहा है। कभी भीषण गर्मी तो भी अचानक बादल छाने से गर्मी से राहत मिली है। बीच में दो बार ओले भी गिरे हैं। अलवर के थानागाजी क्षेत्र के टहला सहित आस-पास के इलाके में गुरुवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरे। जोधपुर : बढ़ने लगा तापमान जोधपुर में अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। गुरुवार दोपहर के समय तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को पारा 7 से 8 डिग्री बढ़ चुका है। सीकर : शाम को बादल छाने के साथ चली आंधी सीकर में गुरुवार को मौसम के 2 अलग रूप देखने को मिले। दिनभर भीषण गर्मी का प्रकोप रहा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम तक तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल रखा, लेकिन शाम होते ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छा गए और धूल भरी तेज आंधी चलने लगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *