मुख्य बातें

BJP प्रदेश मंत्री संतोष रंजन का विपक्ष पर हमला: लखीसराय में तेजस्वी और ममता बनर्जी को घेरा, बंगाल में NDA सरकार का दावा – Lakhisarai News

BJP प्रदेश मंत्री संतोष रंजन का विपक्ष पर हमला:  लखीसराय में तेजस्वी और ममता बनर्जी को घेरा, बंगाल में NDA सरकार का दावा – Lakhisarai News

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन ने लखीसराय का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में संतोष रंजन के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा और नगर सभापति अरविंद पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से डॉ. सिन्हा ने संतोष रंजन को चादर, बुके और अशोक धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संतोष रंजन ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में संतोष रंजन ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव के बिहार को गरीब राज्य बताने वाले बयान की आलोचना की। रंजन ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल में केवल अपने परिवार के विकास पर ध्यान दिया और आम जनता के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। संतोष रंजन ने कहा कि बिहार के विकास पर बोलने का अधिकार केवल एनडीए और डबल इंजन की सरकार को है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के नेतृत्व में राज्य में प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। संतोष रंजन ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा का परचम लहराएगा और ममता बनर्जी की सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *