मुख्य बातें

परसदा में अवैध प्लाटिंग से तालाब प्रदूषित: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर से शिकायत; जांच शुरू – Bilaspur (Chhattisgarh) News

परसदा में अवैध प्लाटिंग से तालाब प्रदूषित:  ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर से शिकायत; जांच शुरू – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के परसदा गांव में अवैध प्लाटिंग और पर्यावरण प्रदूषण का गंभीर मामला सामने आया है। यहां अव्यवस्थित बसाहट के कारण गंदा पानी सीधे निस्तारी तालाब में बहाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने निजी कंपनी की ओर से की जा रही प्लाटिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि बिना ले-आउट, डायवर्सन और रेरा रजिस्ट्रेशन के ही कृषि और शासकीय भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे हैं और मकानों का निर्माण किया जा रहा है। सकरी तहसीलदार राहुल शर्मा ने बताया कि परसदा के ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। इस टीम में पटवारी देवेंद्र सिंह और आरआई अखिलेश साहू शामिल हैं। तहसीलदार ने जानकारी दी कि जांच रिपोर्ट मंगलवार या बुधवार तक मिल जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। निस्तारी तालाब में गंदा पानी बहा रहे अवैध प्लाटिंग की खरीदी-बिक्री भी धड़ल्ले से चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कॉलोनी के सीवरेज का गंदा पानी सीधे गांव के निस्तारी तालाब में बहाया जा रहा है, जिससे तालाब का पानी पूरी तरह दूषित हो रहा है। तालाब का पानी प्रदूषित होने से जहां एक ओर घातक बीमारियों के संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो गया है, वहीं गांव के के लोगों के समक्ष निस्तारी का संकट उत्पन्न हो गया है। तालाब को प्रदूषित करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा गांव की महिलाओं ने तालाब को प्रदूषित करने पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निस्तारी तालाब में नाली का गंदा पानी डाला जा रहा है। जबकि गर्मी के दिनों में इसी तालाब के पानी का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। जपं सदस्य के विरूद्ध गंभीर आरोप परसदा निवासी संत राम लहरे ने आरोप लगाया कि अवैध प्लाटिंग तखतपुर जनपद पंचायत सदस्य अरुण कुमार द्वारा किया जा रहा है। जिसके चलते पूरे मामले में संरक्षण मिलने की आशंका जताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूरी कॉलोनी का गंदा पानी तालाब में डाला जा रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने तथा प्लाटों की खरीद फरोख्त बंद कराते हुए अवैध कालोनी पर बुलडोजरी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्राम सभा से अनुमति नहीं ली गई लोगों ने आरोप लगाया है कि कॉलोनी निर्माण से पहले न तो ग्राम सभा की अनुमति ली गई और न ही पंचायत से विधिवत नक्शा पास कराया गया। साथ ही शासकीय जमीन पर भी कब्जा कर प्लॉट बेचने का आरोप लगाते हुए सकी शिकायत कलेक्टर से की गई है। जांच के निर्देश कलेक्टर से शिकायत के बाद इस मामले में जांच के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। पटवारी को जांच रिपोर्ट तैयार करने कहा गया है। अवैध प्लाटिंग का मुद्दा विधानसभा में उठा चुके हैं धर्मजीत तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह का कहना है कि अवैध प्लाटिंग का मुद्दा वह विधानसभा में उठा चुके हैं। उन्होंने साफ शब्दों में मांग की है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिस किसी स्थान पर अवैध प्लाटिंग हो रही है, बिना रेरा के पंजीयन या ले आउट व डायवर्सन के बिना प्लाटिंग या कालोनी निर्माण किया जा रहा है, उसकी जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *