मुख्य बातें

जांजगीर-चांपा मार्ग पर हाइवा-कार की टक्कर: 5 लोग गंभीर घायल, पश्चिम बंगाल जा रहे थे कार सवार – janjgir champa News

जांजगीर-चांपा मार्ग पर हाइवा-कार की टक्कर:  5 लोग गंभीर घायल, पश्चिम बंगाल जा रहे थे कार सवार – janjgir champa News

चांपा-कोरबा मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिवरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अनियंत्रित हाइवा सड़क पर ही पलट गया। कार में सवार सभी लोग कोरबा के निवासी थे और चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उन्हें वहां से पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेन पकड़नी थी। उल्टी तरफ से आ रहे हाइवा ने कार अपनी चपेट में ले लिया जैसे ही उनकी कार सिवरी रोड पेट्रोल पंप के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाइवा के पलटने से सड़क पर गिट्टी बिखर गई, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल होने वालों में मुरली राय, सुमन डहारी, नीतीश यादव, तुषार राय और इंद्रजीत राय शामिल हैं। मोहितेश राय, जयंत राय, मधुसूदन सिंह राय और सूरज यादव को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रास्ते में कुछ समय के लिए जाम लगा हादसे के कारण हाइवा के पलटने और गिट्टी बिखरने से मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *