जींद जिले की उचाना मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है। दोपहर तीन बजे तक 1073 गेट पास काटे गए और 85 हजार 380 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता ने बताया कि किसानों को गेट पास और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने में केवल एक से दो मिनट का समय लग रहा है। उचाना मार्केट कमेटी के अधीन आने वाली मंडी, परचेज सेंटर और सब यार्ड पर यह प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। मंडी में 60 कर्मचारियों की नियुक्ति किसानों की सुविधा के लिए हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी और पुरानी मंडी में चार-चार प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंट्स पर 60 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मंडी में सभी प्रबंध पुख्ता मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि किसान और आढ़तियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी प्रबंध पुख्ता हैं। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री भी खरीद प्रक्रिया और बनाए गए नियमों की लगातार जानकारी ले रहे हैं। आढ़तियों की हड़ताल समाप्त मार्केट कमेटी चेयरमैन ने यह भी बताया कि गेहूं खरीद नियमों में बदलाव की मांग को लेकर आढ़तियों की हड़ताल समाप्त हो गई है, जिसके बाद कपास मंडी गेट और हाईवे स्थित मंडी गेट को ट्रैक्टर-ट्रॉली की एंट्री के लिए खोल दिया गया है। किसान हितैषी फैसले ले रही सरकार चेयरमैन ने जोर देकर कहा कि सरकार किसान हितैषी है और किसानों के हित में ही फैसले ले रही है। सरकार किसान की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदेगी। उन्होंने विपक्ष पर किसानों और आढ़तियों को भ्रामक प्रचार से गुमराह करने की कोशिश का आरोप लगाया, जिसमें विपक्ष सफल नहीं हुआ।
Source link
