मुख्य बातें

हांसी में गड्ढे में पलटी गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी: सैकड़ों किलो अनाज पानी में हुआ खराब, किसान को हजारों का नुकसान – Hansi News

हांसी में गड्ढे में पलटी गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी:  सैकड़ों किलो अनाज पानी में हुआ खराब, किसान को हजारों का नुकसान – Hansi News

हरियाणा के हांसी में बुधवार को हांसी-तोशाम रोड पर एक गेहूं से भरी ट्रॉली पलट गई। बता दे कि गौशाला के पास पुल के नजदीक बने गहरे गड्ढे में ट्रॉली पलटने से सैकड़ों किलो गेहूं पानी में गिरकर खराब हो गया, जिससे किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव उमरा निवासी किसान वीरेंद्र अपनी गेहूं से भरी ट्रॉली को अनाज मंडी हांसी ले जा रहे थे। जैसे ही ट्रॉली गौशाला के पास बने पुल के समीप पहुंची, वहां पानी भरे होने के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। फसल खराब होने से किसान को नुकसान हादसे में ट्रॉली का पूरा गेहूं पानी में जा गिरा। हालांकि, गनीमत रही कि ट्रॉली के ऊपर कोई बैठा नहीं था और ट्रैक्टर ड्राइवर को भी कोई चोट नहीं आई। लेकिन किसान की फसल खराब होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मंडी में लेकर बेचने जा रहा था किसान वीरेंद्र ने बताया कि वह 70 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं। वह बड़ी उम्मीद के साथ अपनी फसल मंडी लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह गांव के ही सुशील के ट्रैक्टर से गेहूं लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। आए दिन होते हादसे, नहीं हो रहा समाधान स्थानीय लोगों के अनुसार, रेलवे पुल के पास बने गड्ढों में बरसाती पानी और गौशाला के नाले का पानी जमा हो जाता है, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने यह भी बताया कि हांसी-तोशाम रोड की मरम्मत का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है, जिससे राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *