मुख्य बातें

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल खरीदने पर लिमिट लगाई: बाइक-स्कूटी को ₹500 और कार को ₹1500 से ज्यादा नहीं मिलेगा; पंपों पर पोस्टर लगाए – Chandigarh News

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल खरीदने पर लिमिट लगाई:  बाइक-स्कूटी को ₹500 और कार को ₹1500 से ज्यादा नहीं मिलेगा; पंपों पर पोस्टर लगाए – Chandigarh News

चंडीगढ़ में वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने की सीमा तय कर दी गई है। अब शहर के पेट्रोल पंपों पर टू-व्हीलर में एक बार में अधिकतम 500 रुपए और फोर-व्हीलर में 1500 रुपए तक का ही पेट्रोल या डीजल मिलेगा। सेक्टर-17 स्थित पेट्रोल पंप एचजी पेट्रो केयर पर इस संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। पंप के मुलाजिम उजगार सिंह ने बताया कि हमारे पास पीछे से पेट्रोल की सप्लाई कम हो रही है। ऐसे में हमारी कोशिश यह है कि सभी ग्राहकों को तेल मिल पाए। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। आज से ही फैसला लागू हुआ। लोगों को कोई दिक्कत न आए। इसके चलते पेट्रोल पंप के सामने इस संबंधी लिख दिया गया। सुबह से ही उसी हिसाब से पेट्रोल और डीलज लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है। गाड़ी में पेट्रोल डलवाने आए राजेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल पर 1500 रुपए तक की कैंपिंग का फैसला बहुत सही है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति की गाड़ी में तय सीमा में पेट्रोल होगा तो वह उतनी ही गाड़ी घुमाएगा। मेरा मानना है कि इससे लोगों का ही फायदा होगा। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *