मुख्य बातें

BJP विधायक बोले- फरीदाबाद BK अस्पताल का नाश हो गया: SDM से कहा- क्लर्क पर FIR कराओ, जिसका माल मिलता है, उसका काम करता है – Faridabad News

BJP विधायक बोले- फरीदाबाद BK अस्पताल का नाश हो गया:  SDM से कहा- क्लर्क पर FIR कराओ, जिसका माल मिलता है, उसका काम करता है – Faridabad News

फरीदाबाद में एक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान BJP विधायक ने क्लर्क को जमकर फटकार लगाई। विधायक धनेश अदलखा ने कहा- अस्पताल को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा है, तेरी FIR कराउंगा। जिसका माल मिलता है, उसी का काम करते हैं। विधायक ने क्लर्क का पंचकूला ट्रांसफर और फॉर्मेसी के पूरे स्टाफ बदलने की भी चेतावनी दी। दरअसल, विधायक को नर्सों के काम से संबंधित फाइलों को पेंडिंग रखने की शिकायत मिली थी। अस्पताल की एक डॉक्टर ने भी क्लर्क पर प्रताड़ित करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके बाद विधायक ने SDM को बुलाकर शिकायत नोट कराई। अब सिलसिलेवार पढ़िए…पूरा घटनाक्रम अब पढ़िए विधायक ने क्लर्क को क्या कहा… क्लर्क को लताड़ लगाई क्लर्क को लताड़ लगाते हुए विधायक ने कहा- जो तुमको माल दे देता है, उनकी फाइलों को आगे बढ़ा देते हो। लेकिन जिसका कुछ नहीं मिल रहा उसकी फाइल को दबाए बैठे हो। सरकार तुमको काम करने के पैसे दे रही है। तुम यहां पर मौज काट रहे हो। जब फाइल पर तेरे साइन हो गए, तूने आगे क्यों नहीं भेजी। FIR दर्ज करवाउंगा विधायक धनेश ने कहा कि बीके अस्पताल का नाश हो गया, अब मैं सीएम साहब से बात करूंगा। तेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाउंगा। तुझको पंचकूला भिजवाउंगा, वहां पर काम करना अब तू। तुम यहां काम करने वाली हमारी बहन बेटियों को ही परेशान कर रहे हो। मेरा इस विभाग से पुराना रिश्ता रहा है, मुझे पता इस विभाग में क्या काम, कैसे किया जाता है। पंचकूला लगाने की बात कही विधायक ने आगे कहा- जनवरी और फरवरी की एप्लीकेशन को रखकर बैठा हुआ है, एसडीएम साहब इसको गिरफ्तार कराओ, मैं शिकायत देता हूं। काम ही नहीं करता है तू। 150 फाइलें लेकर बैठा है। तुझे क्यों रखा जाए यहां, इसको पंचकूला लगाओ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *