हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया कुछ देर बाद BJP जॉइन करेंगी। BJP में शामिल करने के लिए खुद सीएम नायब सैनी उनके घर पर पहुंचेंगे। मेयर चुनाव की उठापटक नामांकन होने के बाद शुरू हो गई है। कांग्रेस में टिकट कटने से नाराज उपिंद्र कौर आहलूवालिया आज BJP जॉइन कर रही हैं। उपिंद्र कौर ने पिछले चुनाव में बतौर कांग्रेस उम्मीदवार 2 हजार के करीबी मार्जन से मात खाई थी। हालांकि, नगर निगम बनने के बाद पंचकूला शहर की वे कांग्रेस की टिकट पर मेयर भी रहीं हैं। उपिंद्र कौर आहलूवालिया के इन दिनों पंचकूला कांग्रेस MLA चंद्रमोहन के साथ संबंध सही नहीं है। चंद्रमोहन ने कांग्रेस की अनुशासन समिति को उनकी शिकायत भी की। जिस पर उपिंद्र कौर को पार्टी ने नोटिस भी दिया था। नोटिस को जवाब भी वे दे चुकी हैं। अब जानिए आहलूवालिया के विस्तृत आरोप…
Source link
