अबोहर के फाजिल्का रोड पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। दमदमा साहिब गुरुद्वारा के पीछे स्थित एक बंद मकान से अज्ञात चोर 10 हजार रुपए नकद और एक सोने का लॉकेट चुरा ले गए। घटना के समय घर के सदस्य बच्चों को स्कूल से लेने गए थे। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई, जब घर के बुजुर्ग लगभग एक घंटे के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा तोड़ दिया और चोरी को अंजाम दिया। परिवार के सदस्य सोनू कुक्कड़ ने बताया कि उनकी बहन चांदनी काम पर गई हुई थीं। घर के बुजुर्ग बच्चों को स्कूल से लेने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्हें चोरी का पता चला। सोनू कुक्कड़ ने तुरंत सिटी वन पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के अन्य लोगों में भी भय का माहौल है।
Source link
