मुख्य बातें

भदोही में एनएसयूआई ने निबंध प्रतियोगिता व सम्मान समारोह किया: आधुनिक भारत में नेहरू के योगदान पर सफल छात्रों को किया गया सम्मानित – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News

भदोही में एनएसयूआई ने निबंध प्रतियोगिता व सम्मान समारोह किया:  आधुनिक भारत में नेहरू के योगदान पर सफल छात्रों को किया गया सम्मानित – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News

भदोही में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा के संयोजन में सुरियावा ब्लॉक के ग्राम पट्टीबेजाव में एक निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार समारोह और गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह निबंध प्रतियोगिता 7 अप्रैल को “आधुनिक भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान” विषय पर आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा 5 से 8 तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में अंकित प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आनंद चौहान द्वितीय और अनु बिंद तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त, 20वें स्थान तक के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर बताया गया कि एनएसयूआई की स्थापना लगभग 56 वर्ष इंदिरा गांधी द्वारा की गई थी। तब से यह संगठन लगातार छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। वसीम अंसारी और दिलीप कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे शैक्षिक और बौद्धिक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि इससे न केवल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौहान और राकेश कुमार पाल ने किया। अंत में, आयोजक शक्ति मिश्रा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, रमाशंकर बिंद, सरफराज अहमद, विशाल गौतम, करन मौर्य, डॉ. महेंद्र यादव, परवेज अंसारी, अनीश शेख, धीरज पाल, अजय कुमार प्रजापति, विनोद गौतम, गुलब्धर प्रजापति, धीरज बिंद, शिव शंकर यादव, रामू गौतम, मेराज शाह, अयान अंसारी, कैसर हाशमी, राधेश्याम गौतम, लालचंद गौतम, बद्रे आलम, मोहम्मद अमीन, चमेली देवी, संगीता देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *