मुख्य बातें

हरियाणा में समय पर सेवाएं देने वाले सम्मानित होंगे: इनमें HSVP के चंद्र शेखर का भी नाम; लोकभवन में राइट टू सर्विस कमीशन की रिपोर्ट जारी होगी – Haryana News

हरियाणा में समय पर सेवाएं देने वाले सम्मानित होंगे:  इनमें HSVP के चंद्र शेखर का भी नाम; लोकभवन में राइट टू सर्विस कमीशन की रिपोर्ट जारी होगी – Haryana News

हरियाणा लोक भवन में आज हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष रिपोर्ट का विमोचन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह रिपोर्ट प्रदेश में समय पर सेवाएं देने, शिकायतों के समाधान और अलग-अलग विभागों के कामकाज की सालभर की उपलब्धियों को दर्शाती है।
कार्यक्रम के दौरान उन अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समयबद्ध सेवाएं देने और शिकायतों का जल्दी निपटारा करने में अच्छा काम किया है। इन अधिकारियों कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान सम्मान पाने वालों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक चंद्र शेखर खरे, फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, डीएचबीवीएन हिसार के कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह, पीएचईडी नारायणगढ़ के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार चौहान, एनआईसी की सिस्टम एनालिस्ट अंशु सेठी और सॉफ्टवेयर डेवलपर प्रशांत कुमार शामिल हैं। 56 विभागों में 27.43 लाख अपीलें आईं आयोग के अनुसार, अब तक प्रदेश के 56 विभागों की 802 सेवाओं के तहत कुल 27.43 लाख अपील और रिवीजन दर्ज किए गए हैं। इनमें से करीब 26.98 लाख मामलों का समाधान किया जा चुका है, जो लगभग 98.4 प्रतिशत है। यह आंकड़ा बताता है कि आयोग समय पर सेवाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है। रिपोर्ट में ये होगा सार्वजनिक रिपोर्ट में आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन, पानी और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं, प्रॉपर्टी आईडी और चरित्र प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया है, जिनसे लाखों लोगों को लाभ मिला है।
गौरतलब है कि आयोग ने ऑटो अपील सिस्टम (AAS) की शुरुआत 1 सितंबर 2021 को की थी। इस सिस्टम के जरिए अगर तय समय में सेवा नहीं मिलती, तो अपील अपने आप दर्ज हो जाती है। इससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी व जवाबदेह बनी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *