मुख्य बातें

हरियाणा सरकार ने 2 IAS अफसर सस्पेंड किए: चीफ सेक्रेटरी ने जारी किए आदेश, नहीं बताया कारण; बैंक फ्रॉड से जुड़ा मामला मान रहे – Haryana News

हरियाणा सरकार ने 2 IAS अफसर सस्पेंड किए:  चीफ सेक्रेटरी ने जारी किए आदेश, नहीं बताया कारण; बैंक फ्रॉड से जुड़ा मामला मान रहे – Haryana News

हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ IAS अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि लेटर में सस्पेंशन की वजह का उल्लेख नहीं है। बताया जा रहा है कि यह फैसला पिछले दिनों सामने आए निजी बैंक घोटालों से जुड़ा है। सस्पेंड हुए अधिकारियों में 2011 कैडर के प्रदीप कुमार-I और 2012 कैडर के राम कुमार सिंह शामिल हैं। प्रदीप कुमार फिलहाल राज्य परिवहन विभाग के डायरेक्टर एवं विशेष सचिव पद पर थे। जबकि राम कुमार सिंह विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं अतिरिक्त CEO, पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) के पद पर कार्यरत थे। सस्पेंशन लेटर में ये किया गया जिक्र
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार दोनों अधिकारियों को ऑल इंडिया सर्विसेज (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के तहत सस्पेंड किया गया है।
सरकार के आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय चीफ सेक्रेटरी (CS) कार्यालय की सर्विसेज-I शाखा चंडीगढ़ रहेगा। उन्हें नियमों के अनुसार सब्सिस्टेंस अलाउंस दिया जाएगा। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *