मुख्य बातें

पंचकूला निगम चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर विवाद: राव नरेंद्र और सुरजेवाला बोले- 8 हजार वोटरों के दो बार नाम दर्ज – Panchkula News

पंचकूला निगम चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर विवाद:  राव नरेंद्र और सुरजेवाला बोले- 8 हजार वोटरों के दो बार नाम दर्ज – Panchkula News

पंचकूला में नगर निगम चुनाव 2026 से ठीक पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राज्य चुनाव आयोग और रिटर्निंग ऑफिसर को भेजी गई शिकायत में कांग्रेस ने आरोप लगाया गया है कि पंचकूला की वोटर लिस्ट में 17,086 डुप्लीकेट एंट्री पाई गई हैं। शिकायतकर्ताओं ने इसे “वोट चोरी” करार देते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र व रणदीप सुरेजवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड-वार वोटर लिस्ट की क्रॉस वेरिफिकेशन के दौरान 8,543 मतदाताओं के नाम दो-दो बार दर्ज मिले, जिससे कुल डुप्लीकेट एंट्री 17,086 बनती है। कुल वोटरों की संख्या करीब 2.8 लाख बताई गई है, ऐसे में शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वास्तविक गड़बड़ी इससे भी ज्यादा हो सकती है। सिर्फ गलती नहीं, सुनियोजित साजिश शिकायत में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में डुप्लीकेशन महज तकनीकी या क्लेरिकल गलती नहीं हो सकती, बल्कि यह सुनियोजित तरीके से की गई हेराफेरी है। इसमें अधिकारियों की मिलीभगत और सत्ताधारी दल भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी श्याम लाल बंसल और सभी भाजपा पार्षद उम्मीदवारों को इसका “सीधा लाभार्थी” बताया गया है। 10 मई की वोटिंग पर उठे सवाल नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 10 मई 2026 को प्रस्तावित है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अगर वोटर लिस्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ी है तो मौजूदा स्थिति में चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होगी। ऐसे में मतदान प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की प्रमुख मांगें “कार्रवाई नहीं होने पर आयोग जिम्मेदार” कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनाव आयोग और प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उन्हें भी इस कथित हेराफेरी में जिम्मेदार माना जाएगा। अब देखना होगा कि राज्य चुनाव आयोग इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और क्या चुनाव से पहले मतदाता सूची में सुधार होता है या नहीं। राव बोले- सबूत समेत दी शिकायत हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि दिल्ली में हमारे नेता राहुल गांधी ने इसी तरह से फर्जी वोटों की पोल खोली थी। सिर्फ पंचकूला नगर निगम नहीं, बल्कि सोनीपत और अंबाला नगर निगम में फर्जीवाड़ा संभावित है। अभी एक जगह का खुलासा किया गया है, मामले में राज्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी को सबूत के साथ शिकायत देकर आए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *