मुख्य बातें

बारिश-ओलावृष्टि से खराब हुई सब्जियां, बढ़े दाम: जमशेदपुर में सब्जियों के दाम में 5 से 10 रुपए प्रति किलो की वृद्धि, बजट बिगड़ा – Jamshedpur (East Singhbhum) News

बारिश-ओलावृष्टि से खराब हुई सब्जियां, बढ़े दाम:  जमशेदपुर में सब्जियों के दाम में 5 से 10 रुपए प्रति किलो की वृद्धि, बजट बिगड़ा – Jamshedpur (East Singhbhum) News

बाजारों में इन दिनों सब्जियों की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बीते एक सप्ताह में अधिकांश सब्जियों के दाम 5 से 10 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा असर नींबू पर पड़ा है, जिसकी कीमत 5 रुपए प्रति पीस से बढ़कर 10 रुपए तक पहुंच गई है। व्यापारियों के अनुसार, लगातार बारिश और आपूर्ति में कमी के कारण यह स्थिति बनी है। वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा के खर्च बढ़ने से घर का बजट प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय फसलें खराब हो गई हैं। इसका सीधा असर मंडियों में सब्जियों की आवक पर पड़ा है। शहर में अधिकांश सब्जियां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं, लेकिन मौसम के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। स्थानीय उत्पादन घटने पर व्यापारियों को बाहर से सब्जियां मंगवानी पड़ रही हैं, जिससे परिवहन लागत बढ़ रही है और कीमतों में उछाल आ रहा है। मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई दुकानदार अखिलेश प्रसाद ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं और स्थानीय उत्पादन घट गया है। इसके परिणामस्वरूप, मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। दुकानदार इंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि कम उत्पादन के कारण व्यापारियों को बाहर से सब्जियां मंगानी पड़ रही हैं, जिससे परिवहन लागत बढ़ रही है और कीमतें बढ़ रही हैं। एक अन्य दुकानदार राजीव प्रसाद ने भी बताया कि खेतों में पानी जमने से सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में वृद्धि हुई है। वहीं, ग्राहक दिलीप कुमार ने सब्जियों की बढ़ती कीमतों से बजट पर पड़ने वाले असर पर चिंता व्यक्त की। हालांकि, शहर के बाजारों में टमाटर अभी भी 10 से 15 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। जमशेदपुर शहर के साथ-साथ चाकुलिया, घाटशिला, बहरागोड़ा, पटमदा और बोड़ाम जैसे ग्रामीण इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक मौसम सामान्य नहीं होता और सब्जियों की आपूर्ति में सुधार नहीं होता, तब तक कीमतों में राहत मिलने की संभावना कम है। वर्तमान में बाजारों में सब्जियों के दाम (प्रति किलो/पीस) इस प्रकार हैं भिंडी: 40-50 रुपए बरबट्टी: 30-40 रुपए पटल: 50-60 रुपए मूली: 50-60 रुपए कटहल: 40-50 रुपए बैंगन: 40-45 रुपए खीरा: 30-40 रुपए धनिया पत्ती: 200 रुपए गाजर: 60-65 रुपए पालक: 50-60 रुपए नींबू: 10 रुपए प्रति पीस।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *