मुख्य बातें

नालंदा में ब्राउन शुगर के ओवरडोज से युवक की मौत: घर से 1 किलोमीटर दूर मिला शव, दोस्त ने फोन करके बुलाया था – Nalanda News

नालंदा में ब्राउन शुगर के ओवरडोज से युवक की मौत:  घर से 1 किलोमीटर दूर मिला शव, दोस्त ने फोन करके बुलाया था – Nalanda News

नालंदा में घर से 1 किलोमीटर दूर युवक का शव मिला है। शुक्रवार शाम से लापता था। दोस्त ने फोन करके बुलाया था। मृतक की पहचान दीपनगर बाजार निवासी संजय प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार(21) के तौर पर हुई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव के पास की है। मृतक के चाचा रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को अभिषेक के एक दोस्त ने उसे कॉल करके घर से बाहर बुलाया था। जिसके बाद वो नहीं लौटा। दोस्त ने ही उसे ब्राउन शुगर का ओवरडोज दे दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हाथ में इंजेक्शन के निशान हैं। ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली अभिषेक 2 भाइयों में सबसे छोटा था। ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी। वर्तमान में वीडियोग्राफी का काम करता था। कल शाम से ही लापता था। शनिवार सुबह जब ग्रामीण कृषि कार्य को लेकर खेतों की ओर निकले तो शव पर नजर पड़ी, इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। सिरिंज और नशीले पदार्थ के रैपर बरामद वहीं, इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि ब्राउन शुगर के ओवरडोज के कारण युवक की मौत हुई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से सिरिंज और नशीले पदार्थ के रैपर बरामद किए गए हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *