मुख्य बातें

बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाए पिता: बालोद में तीन महीने बाद फांसी लगाकर दी जान, तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला शव – Balod News

बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाए पिता:  बालोद में तीन महीने बाद फांसी लगाकर दी जान, तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला शव – Balod News

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए एक पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव के 40 वर्षीय नामदेव साहू के रूप में हुई है। यह मामला बालोद थाना के ग्राम खल्लारी इलाके का है। जानकारी के अनुसार, नामदेव साहू के 17 वर्षीय बेटे वेदप्रकाश की महज तीन महीने पहले मोबाइल देखते समय अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत के बाद से ही नामदेव गहरे सदमे में थे। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, इस घटना के बाद से उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे पथर्री तालाब के पास एक पीपल पेड़ में नामदेव का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मर्च्युरी भिजवाया। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्थिर थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद दोपहर में गृह ग्राम खल्लारी में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *