मुख्य बातें

शिमला में 9 किलो अफीम सहित तीन तस्कर गिरफ्तार: 12 लाख नकदी भी बरामद, नेपाली मूल के आरोपी; नारकंडा में हुई कार्रवाई – Shimla News

शिमला में 9 किलो अफीम सहित तीन तस्कर गिरफ्तार:  12 लाख नकदी भी बरामद, नेपाली मूल के आरोपी; नारकंडा में हुई कार्रवाई – Shimla News

शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नारकंडा क्षेत्र से तीन नेपाली मूल के तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई 10 अप्रैल 2026 को डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर की। सूचना मिली थी कि तीन नेपाली व्यक्ति एक वाहन में अवैध रूप से अफीम लेकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने नारकंडा में नाकाबंदी की और एक इनोवा वाहन को जांच के लिए रोका। कई दिनों से कर रहे थे तस्करी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद मिले। इसके बाद तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान एन बहादुर उर्फ राजू (41 वर्ष), चक्रा बहादुर (25 वर्ष) और मोहन साही (44 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के जाजरकोट भैरी आंचल और रावती आंचल के निवासी हैं। वह लंबे समय से तस्करी कर रहे थे। एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज इस संबंध में कुमारसैन पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क और बैकवर्ड लिंकेज का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *