मुख्य बातें

अभय चौटाला ने पानीपत के किसानों से की वीडियो कॉल: मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, 90 एकड़ फसल में लगी थी आग – Matlouda News

अभय चौटाला ने पानीपत के किसानों से की वीडियो कॉल:  मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, 90 एकड़ फसल में लगी थी आग – Matlouda News

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की एक टीम ने पानीपत जिले के गांव बवाना लाखु में उन किसानों से मुलाकात की, जिनकी 90 एकड़ फसल तीन दिन पहले आग की चपेट में आ गई थी। इनेलो के जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी और हल्का अध्यक्ष राजेंद्र जागलान के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचा। टीम ने किसानों की इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला से वीडियो कॉल के जरिए सीधी बात करवाई। अभय चौटाला ने किसानों को आश्वासन दिया कि इनेलो उनके साथ खड़ी है और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने जिला उपायुक्त से बात करके जल्द मुआवजा दिलाने का भी भरोसा दिया और कार्यकर्ताओं को दुख की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़े रहने तथा अधिकारियों से मिलकर समाधान करवाने का निर्देश दिया। 90 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख उल्लेखनीय है कि 3 दिन पहले उपमंडल इसराना के गांव बवाना लाखु में 15 से अधिक किसानों की 90 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने इन किसानों के लिए प्रति एकड़ 70 हजार रुपए मुआवजे की मांग की है। डिजिटल कांटे के तोल की जांच की इसके बाद, इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने इसराना अनाज मंडी पहुंचकर वहां चल रहे डिजिटल कांटे के तोल की जांच पड़ताल भी की। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह घणघस, कृष्णा, भीम सिंह, रघुवीर सिंह, दिलबाग सिंह, संदीप कुमार, पवन कुमार, सत्यवान सिंह, जयवीर सिंह, राजू, जगदीश, बलवान, बालकिशन और मोहित मलिक सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *