मुख्य बातें

गुरुग्राम में व्यक्ति को मारी गोली, घायल: साथियों के साथ हुक्का पी रहा था, CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – gurugram News




गुरुग्राम जिले के अशोक विहार फेज-3 एक्सटेंशन इलाके में देर रात एक व्यक्ति को गोली लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय कुमार को बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय कुमार ने थाना सेक्टर-05 में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल की रात करीब 9:40 बजे वह अपने जानकार सुरेंद्र सिंह के घर के बाहर गली में 4 साथियों के साथ बैठे थे। सभी बातचीत कर रहे थे और हुक्का पी रहे थे, तभी अचानक उनके बाएं पैर के घुटने के ऊपर तेज दर्द महसूस हुआ। साथियों के साथ कर रहा था बातचीत संजय ने जब अपने साथियों को दिखाया, तो पता चला कि उन्हें गोली लगी है। घटना के तुरंत बाद उनके साथी उन्हें इलाज के लिए मनीपाल अस्पताल, पालम विहार ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित के अनुसार, जिस दिशा से गोली चलाई गई थी, उससे उनकी जान भी जा सकती थी। पुलिस से कार्रवाई की मांग पीड़ित ने बताया कि गोली किसने चलाई, कहां से आई और हमलावर कौन है वह नहीं जानते और पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को ईआरवी 281 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मनीपाल अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों से मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की। मामले की जांच में जुटी पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, संजय के बाएं जांघ के आगे वाले हिस्से पर गोली लगने का जख्म पाया गया है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *