दौरे के दौरान लोगों से मिलते जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज क्षेत्र के दौरे पर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार काम करने के बजाय बयानबाजी में अधिक व्यस्त है, जबकि प्रदेश को ठोस विकास की आवश्य
.
ठाकुर ने लोगों से कांग्रेस को वोट न देने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शुरू किए गए काम बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा और भाजपा अगले विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
लोगों से मिलते जयराम ठाकुर
बागी, बांदल सहित दुर्गम गांवों का दौरा
जयराम ठाकुर ने बागी, बांदल, खुनाची, डगैल, पलेऊणीधार और थरापड़ जैसे दुर्गम गांवों पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि उनके कार्यकाल में सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ था, जिसमें केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 18 किलोमीटर लंबी पटकरी-भड़हा-सिल्ह-कशीम्बलीधार सड़क का उदाहरण दिया, जिसका निर्माण नाबार्ड और राज्य सरकार के सहयोग से शुरू होकर अब पूरा हो चुका है।
वर्तमान सरकार पर हमला जारी रखते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘काम करने वाली नहीं, बल्कि काम रोकने वाली सरकार’ है, जिसने 2000 से अधिक संस्थानों को बंद कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर केवल बयानबाजी करने और जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

जयराम ठाकुर को प्रतीक चिह्न देते हुए
सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई
जयराम ठाकुर ने पिछले साल की आपदा के बाद सड़कों की खराब स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बरसात से पहले सड़कों से मलबा नहीं हटाया गया, तो स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया।
