मुख्य बातें

भिवानी में नायब तहसीलदार ने मंडियों का किया निरीक्षण: पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, नमी के अनुसार फसल लाने की अपील – Loharu News

भिवानी में नायब तहसीलदार ने मंडियों का किया निरीक्षण:  पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, नमी के अनुसार फसल लाने की अपील – Loharu News

भिवानी जिले में नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने रविवार को तोशाम अनाज मंडी और पटौदी खरीद केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खरीद प्रक्रिया से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आढ़तियों तथा खरीद एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंडी में फसल खरीद के साथ-साथ उसके उठान के लिए एक विशेष कार्य योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों से खरीद की स्थिति और किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। किसानों को परेशानी नहीं होने के निर्देश अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसानों के लिए पेयजल जैसी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।
उपज बेचने में नहीं हो कोई असुविधा अशोक कुमार ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को निर्धारित नमी के अनुरूप सुखाकर ही मंडी में लाएं ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। नायब तहसीलदार ने जोर देकर कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और खरीद के साथ-साथ उपज का समय पर उठान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्याप्त लेबर की व्यवस्था रखने के निर्देश नायब तहसीलदार सभी खरीद एजेंसियों को अनुमानित आवक का सही अध्ययन कर अपनी रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि मंडियों में भीड़भाड़ न हो और किसानों को फसल बेचने में कठिनाई न आए। आढ़तियों को भी फसल खरीद के अनुसार पर्याप्त लेबर की व्यवस्था रखने को कहा गया ताकि उठान कार्य समय पर पूरा हो सके। इस निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी सचिव सुदेश श्योराण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से उप-निरीक्षक आशीष सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *