मुख्य बातें

रविवार भस्म आरती दर्शन: बाबा महकाल का भांग, चंदन, त्रिशूल, त्रिपुण्ड और पुष्प अर्पित कर दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

रविवार भस्म आरती दर्शन:  बाबा महकाल का भांग, चंदन, त्रिशूल, त्रिपुण्ड और पुष्प अर्पित कर दिव्य श्रृंगार – Ujjain News

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती संपन्न हुई। सुबह 4 बजे पट खुलने के बाद पंडे-पुजारियों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पंचामृत से पूजन किया। गर्भगृह में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। त्रिशूल-डमरू के साथ भांग से श्रृंगार पूजन के बाद भगवान को त्रिशूल, त्रिपुण्ड और डमरू के साथ भांग अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया। हरि ओम जल अर्पण और कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म रमाई गई। रजत आभूषण और पुष्पों से सजाया स्वरूप भस्म अर्पण के बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और मोगरा-गुलाब के पुष्प अर्पित किए गए। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *