रविवार भस्म आरती दर्शन: बाबा महकाल का भांग, चंदन, त्रिशूल, त्रिपुण्ड और पुष्प अर्पित कर दिव्य श्रृंगार – Ujjain News
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती संपन्न हुई। सुबह 4 बजे पट खुलने के बाद पंडे-पुजारियों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पंचामृत से पूजन किया। गर्भगृह में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।…
