मुख्य बातें

संभल में सरकारी भूमि पर मस्जिद हटाने का विरोध: मुस्लिमों ने मदरसा-दुकानें तोड़ीं, मस्जिद हटाने को तैयार नहीं, 8 दिन का अल्टीमेटम खत्म – Sambhal News

संभल में सरकारी भूमि पर मस्जिद हटाने का विरोध:  मुस्लिमों ने मदरसा-दुकानें तोड़ीं, मस्जिद हटाने को तैयार नहीं, 8 दिन का अल्टीमेटम खत्म – Sambhal News

संभल में सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद को हटाने का मुस्लिम समुदाय विरोध कर रहा है। राजस्व प्रशासन ने 700 वर्गमीटर भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए मदरसे और पांच दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। समुदाय का कहना है कि मस्जिद तभी हटाई जाएगी जब ग्राम समाज की अन्य अतिक्रमित संपत्तियों को भी हटाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय ने मदरसा और दुकानें तोड़ने के लिए गांव के आबिद को 80,000 रुपये का ठेका दिया था। यह मामला संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव का है। यहां 700 वर्ग मीटर खेल के मैदान और खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध रूप से गौसुल मदरसा, एक मस्जिद और पांच दुकानें बनाई गई थीं। 28 मार्च को भूमि की पैमाइश के बाद, मुस्लिम समुदाय ने 31 मार्च से मदरसा गौसुल और पांच दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। मस्जिद कमेटी और ग्राम प्रधानपति की मांग पर प्रशासन ने बुलडोजर उपलब्ध कराया, जिसने पिछले रविवार को दो घंटे में मदरसा और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। हालांकि, इसके बाद मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद को हटाने का विरोध शुरू कर दिया। बीते शुक्रवार को 300 से 400 लोगों ने इसी मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा की। हल्का लेखपाल सुरेंद्र कुमार के अनुसार, गाटा संख्या 630 खेल का मैदान है, जिसके 0.126 एयर (150 वर्गमीटर) हिस्से पर मदरसा और मस्जिद का निर्माण है। वहीं, खाद के गड्ढे की गाटा संख्या 623 में 540 वर्गमीटर पर मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानें बनी हुई हैं। लेखपाल ने यह भी बताया कि गाटा संख्या 623 में एक मकान की बैठक और रास्ता भी है। इसके अतिरिक्त, ढाई बीघा भूमि पर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बने हुए हैं, जो खेल के मैदान के नाम पर दर्ज है। ध्वस्त की गई दुकानों में गांव निवासी हामिद पुत्र नूरुद्दीन की समोसा-पकौड़े की दुकान, अफजल पुत्र सुलेमान की हरी सब्जी की दुकान, शाने आलम पुत्र पीर बख्श की समोसा-पकौड़े की दुकान, फरमान पुत्र कल्लू का मेडिकल स्टोर और अजगर पुत्र इलियास का जन सेवा केंद्र शामिल था। ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर उर्फ बाबू ने कहा कि गांव के लोगों का सही कहना है पहले प्रशासन ग्राम समाज बनी अन्य संपत्ति को तोड़े उसके बाद अब मस्जिद के निर्माण को हटाया जाएगा। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन कर कब्जा मुक्त कराए जाने के संबंध में राजस्व निरीक्षक गुमसानी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित प्रथम, अनुराग शर्मा और सुभाष चंद्र की टीम गठित की गई। गाटा संख्या 623, रकवा 0.112 हेक्टेयर (खाद के गडढे) और गाटा संख्या 630, रकवा 0.126 हेक्टेयर खेल का मैदान की पैमाइश होनी है। 29 मार्च को राजस्व प्रशासन की पैमाइश के बाद आबिद को अवैध निर्माण तोड़ने का ठेका दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *