मुख्य बातें

जालंधर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव: पहचान नहीं, सिगरेट-तंबाकू बरामद; पार्षद ने नशे से मौत की जताई आशंका – Jalandhar News

जालंधर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव:  पहचान नहीं, सिगरेट-तंबाकू बरामद; पार्षद ने नशे से मौत की जताई आशंका – Jalandhar News

जालंधर के कबीर बिहार कटहरा मोहल्ला स्थित दशहरा ग्राउंड में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। स्थानीय पार्षद ने युवक की मौत नशे के कारण होने की आशंका जताई है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, लेकिन सिगरेट और तंबाकू की पुड़िया बरामद हुई है। दशहरा ग्राउंड में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नशा को लेकर पहले भी पुलिस को दी गई थी सूचना- पार्षद
इलाके के पार्षद गुरदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि उन्होंने पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार होता है और लोग खुलेआम ग्राउंड में शराब पीते हैं। उन्होंने युवक की मौत नशे के ओवरडोज से होने की आशंका व्यक्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी रजिंदर कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें कंट्रोल रूम से कबीर बिहार में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *