मुख्य बातें

ग्वालियर नगर निगम जनसुनवाई में अधिकारी नदारद: 40 आवेदनों पर मिला सिर्फ आश्वासन, लोग परेशान – Gwalior News

ग्वालियर नगर निगम जनसुनवाई में अधिकारी नदारद:  40 आवेदनों पर मिला सिर्फ आश्वासन, लोग परेशान – Gwalior News

ग्वालियर नगर निगम में जनसुनवाई अब एक औपचारिकता बनकर रह गई है। मंगलवार को भी नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में यही नजारा देखने को मिला, जहां अधिकांश विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। आवेदकों को अपनी समस्याओं के समाधान के बजाय केवल आश्वासन ही मिले। मंगलवार को जनसुनवाई में लगभग 40 आवेदन प्राप्त हुए। शहरवासियों ने अपने आसपास की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इन आवेदनों में एक प्रमुख मांग सफाईकर्मियों के कार्य समय में बदलाव से संबंधित थी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सफाईकर्मियों के लिए सुबह 5 बजे से 11 बजे तक का समय निर्धारित करने का अनुरोध किया गया, ताकि उन्हें भीषण गर्मी में काम करने में परेशानी न हो। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने की बात कही गई है। वार्ड क्रमांक 18 स्थित शिक्षक आदित्यपुरम कॉलोनी के निवासियों ने शिकायत की कि उनकी कॉलोनी 30 साल से अधिक पुरानी होने के बावजूद अभी तक पक्की सड़क नहीं बनी है। इससे रहवासियों को काफी परेशानी होती है, खासकर बरसात के मौसम में जब सड़कों पर पानी भर जाता है और गहरे गड्ढे हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। मुरार के संकट मोचन नगर के एक रहवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने आठ से दस भैंसें बांधकर न केवल रास्ता बंद कर दिया है, बल्कि गंदगी भी फैला रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *