मुख्य बातें

गोल्ड रिंग के लालच में कारोबारी को मारकर गाड़ा: परिचित ने घर बुलाया, सिलबट्टे के लोहे से सिर पर मारा, स्कूटी से ले गया शव – Chhattisgarh News

गोल्ड रिंग के लालच में कारोबारी को मारकर गाड़ा:  परिचित ने घर बुलाया, सिलबट्टे के लोहे से सिर पर मारा, स्कूटी से ले गया शव – Chhattisgarh News


आरोपी ने कारोबारी सुरेश चौहान का शव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास दफन किया था।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट कारोबारी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में संदेही आरोपी सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने सोने की अंगूठी और कैश के लालच में सुरेश चौहान को घर बुलाकर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या

.

वारदात के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में ले जाकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव, 2 सोने की अंगूठियां, 1000 रुपए कैश और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुरेश चौहान 11 अप्रैल से लापता थे। उनके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शहर के करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले और जांच के दौरान संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।

देखिए तस्वीरें…

कारोबारी की लाश अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है।

जिस जगह शव मिली वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

जिस जगह शव मिली वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत के पास शव को दफन किया गया था।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत के पास शव को दफन किया गया था।

आरोपी सुरेश देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी सुरेश देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। वो शादीशुदा है, उनके दो बेटियां और एक बेटा है। 11 अप्रैल को सुरेश के लापता होने के बाद उनके भाई महेश चौहान ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही थी।

जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक स्कूटी बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सुरेश देवांगन को हिरासत में लिया।

उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंची। यहां करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। शव मिट्टी के ढेर में दबाया गया था।

पुलिस ने मिट्टी के ढेर में दबे कारोबारी के शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने मिट्टी के ढेर में दबे कारोबारी के शव को बाहर निकाला।

जमीन से बाहर निकालकर रखा गया कारोबारी का शव।

जमीन से बाहर निकालकर रखा गया कारोबारी का शव।

सिलबट्टे के मूसल से वारकर हत्या

जांच में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इसी वजह से सुरेश देवांगन ने कारोबारी को घर बुलाया और सोने की अंगूठी और कैश के लालच में हत्या की साजिश रची।

11 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे उसने सुरेश चौहान को घर बुलाया और सिलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के आरोपी सुरेश देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के आरोपी सुरेश देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूटी से ढोकर शव को ठिकाने लगाया

वारदात के बाद आरोपी ने देर रात सुरेश की स्कूटी से ही शव को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास ले जाकर मिट्टी के ढेर में दबा दिया और खून से सनी स्कूटी वहीं छोड़कर फरार हो गया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच के दौरान शहर के करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले। संदेह के आधार पर सुरेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।

……………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

थप्पड़ के बदले कुल्हाड़ी से काटा सिर…17 वार किए:थैले में भरकर गाड़ा, मोबाइल में मिला मर्डर का VIDEO, युवक को ले गया था जंगल

कोंडागांव पुलिस ने जंगल से मिली सिर कटी लाश केस में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोंडागांव पुलिस ने जंगल से मिली सिर कटी लाश केस में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *