मुख्य बातें

मथुरा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा: एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया, खुलेआम की फायरिंग हुई – Mathura News

मथुरा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा:  एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया, खुलेआम की फायरिंग हुई – Mathura News

मथुरा के रहेड़ा गांव में रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े के दौरान जमकर ईंट पत्थर चले और एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया। इस दौरान एक पक्ष ने खुलेआम फायरिंग भी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर सोमवार को बरसाना के रहेड़ा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। घटना के बाद गोली लगने से तीन व लाठी डंडे से दो लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तब तक फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। छत पर चढ़कर की फायरिंग थाना बरसाना के समीपवर्ती गांव रहेड़ा में भीमा और देवेंद्र पक्ष में ट्रैक्टर निकालने को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि गांव जंग के अखाड़े में बदल गया। भीमा और देवेंद्र पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के दो युवकों ने हाथों में तमंचा निकाल लिए और छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। जिसमें मेघश्याम, महेंद्र, भीमा गोली लगने से घायल हो गए। वहीं उद्वव व मानव लाठी की चोट लगने से घायल हो गए। 6 से ज्यादा बार चलाई गोली रहेड़ा गांव में हुए झगड़े का किसी ने वीडियो बना लिया। जिसमें एक पक्ष के दो युवक छत पर खड़े हैं और हाथों में तमंचा लिया हुआ है। इस दौरान दोनों युवक बारी बारी से फायरिंग करते हैं। दोनों युवकों ने 6 से ज्यादा बार गोली चलाई। इस दौरान वहां नीचे गली में एक महिला दोनों युवकों के हाथ जोड़कर रोकती हुई भी दिखाई दे रही थी। लेकिन खून के प्यासे दोनों युवक किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस गांव में हो रहे झगड़े की सूचना मिलते ही बरसाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह गांव की गलियों में होकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद प्रहलाद पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्ज इस मामले में बरसाना थाना में तैनात उप निरीक्षक हरे कृष्णा ने प्रथम पक्ष के भीमा,महेंद्र,उदय चंद,मेघश्याम,मान सिंह,सुभाष राजू के अलावा 8 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष के देवेंद्र, प्रह्लाद, श्याम, शेरा, राधे, श्याम और ओमा के अलावा 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ने वाले लोग एक ही परिवार के सदस्य है। घटना के बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं फायरिंग करने वालों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2),191(3),190,109,115(2),125,352,351(2) और 7 क्रिमिनल एक्ट में मुकद्दमा दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *