मुख्य बातें

साबरमती-आसनसोल के बीच चलेगी साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन: 17 व 24 अप्रैल को होगा संचालन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा – Dausa News

साबरमती-आसनसोल के बीच चलेगी साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन:  17 व 24 अप्रैल को होगा संचालन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा – Dausa News

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 17 व 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को रात 22:55 बजे साबरमती से रवाना होगी। यह ट्रेन शनिवार सुबह 08:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 08:40 बजे प्रस्थान कर रविवार को 13:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल 19 व 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को शाम 16:10 बजे आसनसोल से रवाना होकर सोमवार रात 20:30 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा 20:40 बजे प्रस्थान कर मंगलवार सुबह 07:15 बजे साबरमती पहुंचेगी। बांदीकुई में होगा स्टॉपेज यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा और धनबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 18 थर्ड एसी और 2 पावरकार शामिल हैं। रेलवे के इस निर्णय से ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *