मुख्य बातें

पटना में आज इन रूट्स पर नहीं चलेंगी गाड़ियां: सुबह 7:00 से शपथ ग्रहण तक डायवर्जन लागू, राजेंद्र चौक-चिड़ियाघर रोड नम्बर-2 की ओर एंट्री बैन – Patna News

पटना में आज इन रूट्स पर नहीं चलेंगी गाड़ियां:  सुबह 7:00 से शपथ ग्रहण तक डायवर्जन लागू, राजेंद्र चौक-चिड़ियाघर रोड नम्बर-2 की ओर एंट्री बैन – Patna News

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। यह व्यवस्था सुबह 7:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। यह बदलाव शपथ ग्रहण समारोह में आने वाली लोगों की भीड़ को देखते हुए लिया गया है। VIP वाहनों को ही मिलेगी एंट्री
पुलिस के अनुसार, केवल मुख्य अतिथि, मंत्री, सांसद, विधायक, मीडिया और आमंत्रित गणमान्य लोगों के वाहनों को ही प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा एंबुलेंस और अग्निशमन जैसे इमरजेंसी वाहनों को छूट दी गई है।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध चिड़ियाखाना गेट नंबर-2 से राजेंद्र चौक की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। IPS मेस मोड़ से राजेंद्र चौक की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। बी.पी. मंडल गोलंबर से पश्चिम दिशा (राजेंद्र चौक) की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील पटना ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान जाम और असुविधा से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, और लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *