मुख्य बातें

घर से 13 KM दूर मिला महिला का शव: गुरुवार को मायके जाने के लिए निकली थी, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका – Nalanda News




नालंदा में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। नीमा खंधा के पास शव मिला है। मृतका की पहचान मानपुर के पोरहा निवासी नागेंद्र पासवान की पत्नी क्रांति देवी(45) के तौर पर हुई है। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे रोहित कुमार ने बताया कि मेरी मां गुरुवार को अपने मायके नौरंगा गांव जाने के लिए घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची। परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को पुलिस से सूचान मिली पर घर से 13 किलोमीटर दूर शव मिला है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका है। घर में मचा कोहराम मृतका अपने पीछे पांच बेटियां और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। जिनमें से दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। पति नागेंद्र पासवान तमिलनाडु में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी की आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि पहचान के बाद बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम कराया गया। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *