मुख्य बातें

जालंधर के काला सिघया रोड पर आग: रद्दी-कबाड़ के गोदाम में लगी, फायर ब्रिगेड काबू पाने में जुटी – Jalandhar News

जालंधर के काला सिघया रोड पर आग:  रद्दी-कबाड़ के गोदाम में लगी, फायर ब्रिगेड काबू पाने में जुटी – Jalandhar News

जालंधर शहर के काला सिघया रोड पर स्थित एक रद्दी व कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
गोदाम में रद्दी का काम किया जाता था गोदाम में रद्दी व कबाड़ को साफ करने का काम किया जाता था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। तेज हवाओं के कारण आग लगातार फैल रही है, जिससे फायर ब्रिगेड को इसे नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
गोदाम के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला आग लगने से आसपास के घरों में रहने वाले लोग चिंतित हैं। एक घर को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। स्थानीय लोगों ने एहतियात के तौर पर गोदाम के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *