मुख्य बातें

देवराज हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार: जमीन विवाद में चाकू मार की थी हत्या, दो आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी – Pakur News

देवराज हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:  जमीन विवाद में चाकू मार की थी हत्या, दो आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी – Pakur News

पाकुड़ पुलिस ने होली के दिन तलवाडांगा गांव में हुई देवराज सरकार की हत्या मामले में एक आरोपी डेनी सरकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने दी। यह घटना 4 मार्च 2026 को होली के अवसर पर पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा में हुई थी। देवराज सरकार उर्फ नेमुआ सरकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 38/26 दर्ज किया गया था। हत्या की मूल वजह जमीन विवाद थी। देवराज जमीन की दलाली करता था। दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता का भी उपयोग किया। इस मामले में पहले ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, जबकि दो अन्य आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस कांड में कुल पांच नामजद आरोपी बनाए गए थे, जबकि चार-पांच अज्ञात आरोपी भी शामिल थे। अब तक कुल पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुप्तचरों की मदद ली गई। प्राप्त इनपुट के आधार पर तलवाडांगा निवासी डेनी सरकार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। डेनी सरकार का रहा है आपराधिक इतिहास डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डेनी सरकार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ नगर थाना में पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *