मुख्य बातें

जालौन में तालाब में डूबने से युवक की मौत: शौचालय के पास मिले चप्पल और मोबाइल, तलाश के बाद बरामद हुआ शव – Jalaun News

जालौन में तालाब में डूबने से युवक की मौत:  शौचालय के पास मिले चप्पल और मोबाइल, तलाश के बाद बरामद हुआ शव – Jalaun News

जालौन जनपद के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 19 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, सिहारी निवासी धुरुव सिंह अपनी पत्नी नीतू के साथ गुजरात के सूरत में रहते हैं। उनका इकलौता पुत्र ओमजी उर्फ बेटू राजावत (19) ग्वालियर में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। करीब एक माह पहले धुरुव सिंह गांव लौटे थे, जिसके बाद ओमजी भी घर आ गया था। रविवार सुबह ओमजी घर से बाहर निकला और शौचालय के पास अपनी चप्पलें व मोबाइल रख दिए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन वहीं पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मौके पर चप्पल और मोबाइल मिलने से अनहोनी की आशंका और गहरा गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अभिलाख मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक घर के सामने स्थित तालाब में डूब गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर खोजबीन की, जहां कुछ ही देर में ओमजी का शव पानी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, युवक के डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ओमजी की असामयिक मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पिता धुरुव सिंह, मां नीतू और बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *