पानीपत जिले में समालखा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढिंढार से चोरों ने 8 सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए हैं। इस घटना का पता शनिवार को स्कूल खुलने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों को चला। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल में कुल 20 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। 16 अप्रैल को छुट्टी होने तक सभी कैमरे सही सलामत थे। 17 अप्रैल को अवकाश था, और 18 अप्रैल की सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो कार्यालय, मिड-डे मील कक्ष और कक्षाओं के बाहर लगे 8 कैमरे गायब मिले। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानाचार्य ने ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनेश कुमार ने बताया कि इस चोरी से स्कूल को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
Source link
