मुख्य बातें

मुरादाबाद के विलसोनिया कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम: नारी सशक्तिकरण पर छात्रों ने रखे विचार – Moradabad News




मुरादाबाद के विलसोनिया डिग्री कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका संयुक्त आयोजन एमएसडब्ल्यू विभाग की डॉ. आकांक्षा सिंह और पराग ह्यूमेन फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापक गरिमा सिंह ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की मिशन शक्ति योजना के बारे में जानकारी देना और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले और किरण बेदी जैसी प्रेरणादायक महिलाओं के जीवन तथा उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्रशासक एबिश रवीश और प्राचार्य डॉ. लाजमीत कौर ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सारिका खन्ना, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. मुकता राठौर, सिमरन कटारिया, वर्तिका शर्मा और मीडिया प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *