![]()
धमतरी में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बड़े पैमाने पर कांस्टेबलों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक कसावट और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से कुल 192 आरक्षकों को एक ही दिन में जारी दो अलग-अलग सूचियों के माध्यम से स्थानांतरित किया गया है। इन तबादलों में 31 महिला आरक्षक और DRG के 17 जवान शामिल हैं। इन सभी को जिले के विभिन्न थानों और रक्षित केंद्र में नई पदस्थापना दी गई है। जिले की कई पुलिस चौकी में कॉन्स्टेबल की बड़ी फेरबदल स्थानांतरित किए गए आरक्षकों को थाना धमतरी, अर्जुनी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, सिहावा, भखारा, रुद्री और विभिन्न पुलिस चौकियों में भेजा गया है। यह फेरबदल लंबे समय बाद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के आदेश पर यह बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश में सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
